Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री भगत 23 सितम्बर को ‘एसडीजी डिस्ट्रिक्ट...

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री भगत 23 सितम्बर को ‘एसडीजी डिस्ट्रिक्ट फ्रेमवर्क’ ओरियेेंटेशन कार्यक्रम में होंगे शामिल

76

रायपुर
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री   अमरजीत भगत 23 सितम्बर को ‘एसडीजी डिस्ट्रिक्ट फ्रेमवर्क (सी.जी.-डीआईएफ)’ ओरियेेंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम राज्य योजना आयोग के तत्वाधान में योजना भवन, नवा रायपुर में सवेरे 10.30 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष   अजय सिंह, राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमणियम, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव   गौरव द्विवेदी, सदस्य सचिव  अनुप कुमार श्रीवास्तव, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संचालक  अमृत तोपने सहित अन्य प्रतिभागी शामिल होंगे।