Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ मौत का फंदा…आम के पेड़ में लगाई फाँसी..जांच में जुटी पुलिस

मौत का फंदा…आम के पेड़ में लगाई फाँसी..जांच में जुटी पुलिस

116

जिले से बड़ी घटना सामने आ रही है, पेड़ पर फांसी के फंदे पर युवक की लाश लटकती मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

बिलासपुर।

रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीस रमदेई निवासी जागेश्वर सूर्यवंशी खाना खाकर घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। युवक ने घर से कुछ दूर स्थित एक आम के पेड़ में गमछे से फंदा बनाकर जान दी है। आत्महत्या की वजह अज्ञात बताई जा रही है। रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है। युवक ने पेशे से ड्राइवर था।