Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को लैलूंगा, खरसिया विस में आम जनता से करेंगे...

मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को लैलूंगा, खरसिया विस में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

73

खरसिया में रोड-शो और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से मिलेंगे

रायगढ़/
मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंजेमुरा तथा खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपले में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे और उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। मुख्यमंत्री खरसिया में रोड-शो के पश्चात वहां विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री   भूपेश बघेल 13 सितम्बर को लैलूंगा में पूर्वान्ह 10 बजे से अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हैलीकॉप्टर से लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंजेमुरा पहुंचेंगे और वहां पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आम जनता से भेंट-.मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपले आएंगे और वहां दोपहर 1.15 बजे से 2.30 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद ग्राम नंदेली जाएंगे और वहां स्वर्गीय श्री नंदकुमार पटेल एवं स्वर्गीय श्री दिनेश पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4 बजे से 5 बजे तक खरसिया में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 6.30 बजे से 8.30 बजे तक खरसिया में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री खरसिया में रात्रि विश्राम करेंगे।