Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही मामूली विवाद में पत्नी ऊपर डाला खोलता हुआ पानी…पढ़े पूरी खबर

मामूली विवाद में पत्नी ऊपर डाला खोलता हुआ पानी…पढ़े पूरी खबर

84

पेंड्रा।

प्रदेश में इन दिनों हत्या, चोरी डकैती जैसे वारदात काफी ज्यादा सामने आने लगे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति ने अपनी ही पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। दरअसल, यह मामला बचरवार गांव का है, जहां मामूली विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया और इसके बाद फरार हो गया। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।