Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बलौदा बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग : दमकल...

बलौदा बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग : दमकल का इंतजार करते : समान जलकर खाक …

281

बलौदा बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग : दमकल का इंतजार करते : समान जलकर खाक …

(जांजगीर-चांपा) बलौदा।।

जिले के बलौदा कस्बे में आज प्रशासन की सुस्ती और आग के तांडव का खौफनाक मंजर देखने को मिला। बस स्टैंड जैसे व्यस्ततम इलाके में स्थित ‘राजू इलेक्ट्रॉनिक्स’ की दुकान में लगी भीषण आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। विडंबना यह रही कि जब दुकान धू-धू कर जल रही थी, तब घंटों तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची और लोग बेबस होकर तबाही देखते रहे।

लाखों का स्टॉक बना राख का ढेर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर को दुकान से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में रखे नए फ्रिज, एसी, एलईडी टीवी और कूलर जैसे कीमती सामानों ने तेजी से आग पकड़ ली। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से शुरू हुई एक चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये के सामान को मलबे में तब्दील कर दिया।

स्थानीय लोगों का साहस, प्रशासन पर फूटा गुस्सा

दमकल विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद घंटों तक मदद न मिलने पर स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों ने खुद मोर्चा संभाला। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर और रेत का उपयोग कर आग की लपटों को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका। घटनास्थल पर मौजूद भीड़ में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया कि इतने संवेदनशील इलाके के लिए कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं थे।

मुख्य बातें

हादसे का समय: दोपहर के वक्त जब बाजार में भारी भीड़ थी।▪️बड़ी लापरवाही: खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम का न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।▪️नुकसान: दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति, दुकान का ढांचा भी हुआ क्षतिग्रस्त।