Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ प्राचार्य एवं सहायक शिक्षक को नोटिस जारी…पढ़े पूरी खबर

प्राचार्य एवं सहायक शिक्षक को नोटिस जारी…पढ़े पूरी खबर

124

प्राचार्य एवं सहायक शिक्षक को नोटिस जारी…

सारंगढ़-बिलाईगढ़।।

कलेक्टर के एल चौहान ने सारंगढ़ विकासखण्ड के प्राथमिक शाला मानिकपुर को 5 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट में स्कूल के बंद पाए जाने की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। जांच हेतु इस प्रकरण में प्रधानपाठक एवं सहायक शिक्षक के विरुद्ध सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता शिक्षा है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में शिकायत प्राप्त होने है पर और सख्त कार्यवाही किया जाएगा।