Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा पैसा मांगा तो गाड़ी चढ़वा दी मालिक ने…? मौत पर गम्भीर आरोप…पढ़े...

पैसा मांगा तो गाड़ी चढ़वा दी मालिक ने…? मौत पर गम्भीर आरोप…पढ़े पूरी खबर

386

पैसा मांगा तो गाड़ी चढ़वा दी मालिक ने…? मौत पर गम्भीर आरोप…पढ़े पूरी खबर

कोरबा-बांकीमोंगरा।।

शनिवार की शाम दो नम्बर दफाई राखड़ डेम के पास ग्राम रोहिना से पहले एक व्यक्ति की सिर कुचलने से हुई मौत के मामले में उसके परिजनों और शुभचिंतकों का गंभीर आरोप है कि गाड़ी के मालिक ने उसे कुचलकर मरवा डाला। रखड़ परिवहन में लगे भारी वाहन के मालिक की मौजूदगी में यह घटना हुई।

मृतक सुराकछार निवासी सुधीर पिता गोवर्धन राखड़ लाइन में ठेका पर काम करता था। वह अपने पैसे मांगने के लिए उक्त राखड़ वाहन को रुकवा रहा था और यह देखकर मालिक के कहने पर चालक ने उसके ऊपर से वाहन को पार कर दिया। आरोप लगाते हुए परिजन ने यह भी तर्क दिया है कि उसकी मोटरसाइकिल में कहीं भी खरोच नहीं आई है यानी की मोटरसाइकिल किनारे खड़ी करके वह राखड़ वाहन के सामने आकर वाहन को रुकवा रहा था लेकिन वाहन को रोका नहीं गया और उसके ऊपर से चढ़ा दिया गया।यह सीधे तौर पर हत्या है, कोई हादसा नहीं।

परिजनों के बताए अनुसार चालक ने कुसमुंडा थाना में सरेंडर कर दिया है वहीं अब परिजन इस पूरे मामले में वाहन के मालिक और चालक को सामने लाने के साथ ही घटना की पूरी जानकारी देने की मांग कर रहे हैं।