Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ पुलिस की तत्परता से बची जान : फांसी में झूल रही महिला...

पुलिस की तत्परता से बची जान : फांसी में झूल रही महिला को बचाया : cm श्री बघेल ने की सराहना

129

राजधानी में अमानाका थाना क्षेत्र में महिला घर मे डिप्रेशन के चलते फंदे पर झूल गयी। सूचना मिलने पर पहुँची डायल 112 की टीम ने उसे सही समय पर फंदे से उतार कर उसकी जान बचाई। महिला की जान बचाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी पुलिस को बधाई दी है।


डायल 112 ने उसके पति व ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने बताया कि महिला विगत कुछ समय से डिप्रेशन में है जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने महिला के मायके वालो को भी इसकी सूचना दी है। महिला की एक वर्ष की दुधमुंही बच्ची है। पुलिस की तत्परता से उसके सर से मां का साया उठने से बच गया।

डायल 112 के चालक व आरक्षक की सजगता से महिला की जान बच गयी। जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छतीसगढ़ पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की ततपरता से एक दुखद घटना टल गई।