पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे भिड़ी दो लड़कियां : बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद…पढ़े पूरी खबर

308

पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे भिड़ी दो लड़कियां : बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद…


अंबिकापुर में बाॅयफ्रेंड को लेकर शुक्रवार को 2 लड़कियों में मारपीट हो गई। दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे का बाल पकड़कर भिड़ गईं। एक-दूसरे को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने वीडियो भी बना लिया। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे कुछ लड़कियां खड़ी थीं। अचानक से उनमें से 2 लड़कियों के बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई। एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा बॉयफ्रेंड है। इसके बाद थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

सहेलियों ने छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानी


एक लड़की दूसरी के बाल पकड़कर लगातार खींचे जा रही थी। उसकी टी-शर्ट खींच रही थी। इस बीच दो लड़कियां और वहां मौजूद एक लड़का उनको छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानते। लड़कियों को मारपीट करते देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है।

दोनों पक्षों ने नहीं दर्ज कराई एफआईआर

लोग उनको लड़ता हुआ देखते रहते हैं, लेकिन कोई छुड़ाने आगे नहीं आता है। काफी देर हंगामा चलता रहा, फिर लड़कियां वहां से चली गईं। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।