Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ घर मे सो रहे परिवार पर हाथी का हमला : चार लोगों...

घर मे सो रहे परिवार पर हाथी का हमला : चार लोगों की मौत…

341

घर मे सो रहे परिवार पर हाथी का हमला : चार लोगों की मौत…

 

जशपुर।।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. यह मामला नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 का है.

जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे अकेले घूम रहे हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया. वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई. शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।