Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा पड़ोसी राज्य से आए लुटेरे किए गए गिरफ्तार,एमपी के तीन बदमाशों से...

पड़ोसी राज्य से आए लुटेरे किए गए गिरफ्तार,एमपी के तीन बदमाशों से जेवर और हथियार बरामद …पड़ोसी राज्य से आए लुटेरे किए गए गिरफ्तार,एमपी के तीन बदमाशों से जेवर और हथियार बरामद …

80
कोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम तेलसरा में बीती रात बाइक सवार तीन युवकों ने राहगीरों को लूटना शुरू कर दिया. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ किया तो पता चला यह तीनों बदमाश मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी हैं. तीनों वहां से बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे थे और आने जाने वालों को लूट रहे थे. पहले तो ग्रामीणों ने इन की जमकर पिटाई की उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनकी तलाशी लिए जाने पर इनके पास से सोने चांदी के जेवर और हथियार बरामद किया गया. पिटाई के कारण घायल हो गए तीनों बदमाशों को संजीवनी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सेहत सुधर जाने के बाद पुलिस इनसे पूछताछ करेगी, उम्मीद की जा रही है कि कुछ बड़ी चोरियों और लूट की घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है।