Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले…सर्प मित्र पर…सर्प से छेड़छाड़ का आरोप...

निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले…सर्प मित्र पर…सर्प से छेड़छाड़ का आरोप लगाना बेबुनियाद…. कुंवर राजवर्धन प्रताप सिंह

169

कटघोरा:-नगर पंचायत छुरी कला के सर्प मित्र शेषबन गोस्वामी पर कुछ लोगों ने सर्प को पकड़ कर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।
जिससे लोगो व गांव के समाज मे ,सर्प मित्र के आचरण को धुमिल करने की कोशिश थी।आपको बताते चले।
आरोप को छुरी के राजा कुंवर राजवर्धन प्रताप सिंह ने बेबुनियाद और झूठा बताया है। राजा साहब, के द्वारा समाजिक स्तर पर, समाज के लिए दैनिक जीवन मे हमेशा कार्य कराते रहे हैं। अगर ऐसे व्यक्तित्व का साथ सर्प मित्र को मिलना उनके व्यक्तित्व के धनी को दर्शाता हैं। राजा साहब द्वारा नगर वासियों का हस्ताक्षर युक्त पत्र वन मंडल अधिकारी को सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कुछ वर्षों से नगर पंचायत पार्षद व सर्फ मित्र सेवन गोस्वामी क्षेत्र में सक्रिय रूप से निस्वार्थ भाव से गौ सेवा से जुड़कर गौ सेवा की सुरक्षा के अलावा निशुल्क उपचार भी करते हैं।इसके अलावा घरों में निकलने वाले सर्प को पकड़ कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ने का कार्य किया जाता है । कुछ व्यक्तियों को सर्प मित्र द्वारा निःस्वार्थ भाव से कार्य करने पर उनकी सामाजिक स्तर पर, समाज मे अच्छी पकड़ हैं।जिसे कुछ व्यक्तियों द्वारा झूठा आरोप लगाया गया। जिससे समाज मे उनके आचरण पर लोगो की गलत सोच मिले।
जिसे राजा कुँवर राजवर्धन प्रतापसिंह ने व्यक्तिगत लिया हैं।
आपको बताना जरूरी होगा कि,आस पास के नगर क्षेत्र में सेषबन गोस्वामी को सर्प मित्र के नाम से जाना जाता है।
कुछ लोगों ने सर्प को पकड़ कर प्रताड़ित किए जाने कीझूठी शिकायत की है ।जिसे नगर वासियों के अलावा कांग्रेस नेता (राजा साहब) कुंवर राजवर्धन प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ आरोप को खारिज करते हुए हस्ताक्षर में आवेदन डीएफओ कटघोरा को सौंपा है। व त्वरित कार्यवाही की मांग की हैं।