Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ जिले में अब तक 1392.9 मि.मी. औसत बारिश दर्ज

जिले में अब तक 1392.9 मि.मी. औसत बारिश दर्ज

89

बिलासपुर/
बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 1392.9 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 1028.5 मि.मी. से 363.7 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1614.1 मि.मी. बिलासपुर तहसील में और सबसे कम बारिश 1081.7 मि.मी. रतनपुर में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिल्हा तहसील में 1247.4 मि.मी., मस्तूरी में 1352.6 मि.मी., तखतपुर में 1508.1 मि.मी., कोटा में 1450.8 मि.मी., सीपत में 1543.2 मि.मी., बोदरी में 1469.1 मि.मी., बेलगहना में 1269.3 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1198.3 मि.मी. है।