Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ जांजगीर: ट्रेन से कटकर सख्स की मौत

जांजगीर: ट्रेन से कटकर सख्स की मौत

108

पटरी पर सिर धड़ से अलग
फूल लेने निकला था शख्स, तभी आ गई मौत की ट्रेन, 2 पार्ट में बंट गई लाश

जांजगीर चांपा- ट्रेन से कटकर 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के घंटों बाद शव के ऊपर से ट्रेनें गुजरती रही, लेकिन शव पर किसी की नजरें नहीं पड़ी।

दरअसल, मृतक प्रशांत गुप्ता जांजगीर के वार्ड नंबर 18 के रमन नगर का रहने वाला है. घर से सुबह फूल लेने के लिए निकला था. जहां पटरी पर ट्रेन से कट गया. ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई. मौके पर ही मौत हो गई । मामले की जानकारी पुलिस को मिली. मौके पर जांजगीर पुलिस पहुंची. मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांजगीर के खोखसा फाटक के पास हादसा हुआ है।