Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized जनपद सीईओ व बाबू पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत हुई...

जनपद सीईओ व बाबू पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत हुई खारिज

107

कोरबा।


जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ व बाबू पर विभागीय शासकीय राशि साढ़े 3 लाख रुपए की अनियमितता के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस में एफआईआर पंजीबद्ध किया था। जिसके बाद अब दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। मंगलवार को दोनों की अग्रिम जमानत न्यायालय ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद अब दोनों की गिरफ्तारी की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन पुलिस ने 2 दिन पहले कोरबा जनपद पंचायत के सीईओ गोपाल कृष्ण मिश्रा व बाबू सुरेश पांडे के खिलाफ धारा 409, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। उक्त मामले में दोनों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। लेकिन न्यायालय ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी है। जिसके बाद अब सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि दोनों आरोपी की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है इसके लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों की पतासाजी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।