Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ // 2 दिन से लापता लड़के की तालाब में मिला लाश

छत्तीसगढ़ // 2 दिन से लापता लड़के की तालाब में मिला लाश

113

दिन से लापता लड़के की लाश मिली है। वो घर से खेलने के लिए निकला था। मगर लौटा ही नहीं है। अब तालाब में तैरती हुई उसकी लाश मिली है।


जांजगीर।

मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-01 का रहने वाला उपकार धीवर(15) मानसिक रूप से कमजोर था। इसलिए वह घर पर ही रहता था। उपकार धीवर के पिता रामू धीवर ने बताया की 12 मार्च की सुबह करीब 8 बजे घर के पास में ही खेल रहा था।

जिसके बाद अचानक से वह लापता हो गया। उन्होंने बताया कि आस-पास काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद हमने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। रामू धीवर ने ये भी बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच मंगलवार सुबह किसी ने सूचना दी कि उपकार का शव लिगवापरा के लिंगेश्वर महादेव तालाब में तैर रहा है।