Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़// रेत का अवैध खेलःअवैध उत्खनन करते 2 चैन माउंटेन और 2...

छत्तीसगढ़// रेत का अवैध खेलःअवैध उत्खनन करते 2 चैन माउंटेन और 2 हाइवा जब्त…

76

राजिम.

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन और दो हाइवा जब्त किया गया है. ये कार्रवाई राजिम के तर्रा रेत खदान में की गई है.

बता दें कि, रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी. जिसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी. कलेक्टर के सख्त रवैये को देखते हुए जिला खनिज अधिकारी ने रेत का अवैध उत्खनन करते हुए दो चैन माउंटेन और दो हाइवा को जब्त किया है.जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन किए जाने की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं. रेत माफिया बिना लीज, बिना टेंडर और बिना रॉयल्टी के ही रेत खदान का संचालन कर रहे हैं.