छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी… कोरबा का हाल गर्मी से बेहाल… पंखे,कूलर भी नही आ रहे काम…भीषण गर्मी में बार-बार लाइट गुल भी बढ़ी समस्या… पढ़े पूरी खबर

233

छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी… कोरबा का हाल गर्मी से बेहाल… पंखे,कूलर भी नही आ रहे काम…भीषण गर्मी में बार-बार लाइट गुल भी बड़ी समस्या…

छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी…टेंपरेचर 47 डिग्री के पार, 30 मई तक हिटवे का येलो अलर्ट

कोरबा।।


छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले 24 घंटे में गर्मी ने इस साल के अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री मुंगेली जिले में दर्ज किया गया।

वही कोरबा (उर्जाधानी) में भी गर्मी से लोग तर- बतर हो रहे है। क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया है। किसी भी समय बिजली गुल की समस्या यथावत बनी हुई है। जिले के शहरी इलाकों में बार बार बिजली का जाना विधुत व्यवस्था की पोल खोल रहा है। बारिश से पहले अगर व्यवस्था दुरुस्त नही किया गया तो कोरबा वासियों को दिया तले अंधेरो में रात काटनी पड़ेंगी।

वहीं राजधानी में 46 डिग्री, रायगढ़ में 46.3, सूरजपुर में 45.4, दुर्ग में 44.6, कोरबा में 45.डिग्री, महासमुंद में 46.7 डिग्री और बिलासपुर में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 43.5, राजनांदगांव में 45.0, कांकेर में 41.2, नारायणपुर में 40.1 और जगदलपुर में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।