कोरबा-कटघोरा/पाली
छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री राजवर्धन सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों में समर्थकों द्वारा स्वागत करते हुए राजवर्धन सिंह जी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर समर्थकों में उत्साह चरम पर रहा, नियोजित समय अनुसार सर्वप्रथम मां राजग्वालीन के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया जिसके बाद ग्राम जटगा आगमन पर उनके समर्थकों एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड जटगा में भव्य स्वागत किया। इसी तारतम्य में ग्राम चोटिया में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के तत्वाधान में ग्राम पोड़ी उपरोड़ा एवं आसपास के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पोंड़ी बस स्टैंड में प्रदेश सचिव का स्वागत करते हुए उनके कर कमलों से पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया कराया।

इसी प्रकार नगर पंचायत पाली आगमन पर प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव जी के दर्शन कर क्षेत्र की समृद्धि हेतु आशीर्वाद लिया गया। तत्पश्चात आसपास के ग्राम वासियों ने पाली में केक काटकर राजवर्धन सिंह जी का जन्मदिन मनाया। साथ ही उपस्थित मातृ शक्तियों को छतरी वितरण कर उनसे आशीर्वाद लिया। इसी प्रकार ग्राम चैतमा में समर्थकों सहित महामाया मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। संध्या काल में गृह ग्राम राजकम्मा में हर्षोल्लास के साथ क्षेत्रवासियों एवं मित्र जनों अपने जन्मदिन पर केक काटकर बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।





