Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// देवपहरी जलप्रपात में फिर बड़ा हादसा… पिकनिक मनाने आये शिक्षको में...

कोरबा// देवपहरी जलप्रपात में फिर बड़ा हादसा… पिकनिक मनाने आये शिक्षको में एक शिक्षक बहा… दो शिक्षक फंसे पानी के तेज धार में…दोनों का किया गया सफल रेस्कयू

296

आज देवपहरी (गोविंद झूंझ ) जल प्रपात में पिकनिक मनाने आये अलकतरा जांजगीर से आये सत्यजीत राहा नामक व्यक्ती की गहरे पानी में डूबने मौत हो गई। लेमरू पुलिस एवं कोरबा से NDRF की टीम बूलाई गई है।


जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत आज देवपहरी वाटरफॉल में दूसरे जिले से घूमने आए 3 लोग वाटरफॉल में अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने के कारण फंस गए है । जिसमे 1.आयुष जैन पिता अजय जैन उम्र 25 वर्ष अकलतरा जिला जाजगीर चांपा, 2 . लक्ष्मीकांत शर्मा पिता रामा अवतार शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी अकलतरा जिला जांजगीर चांपा, 3 . सत्य जीत राहा पिता स्व ए बी राहा उम्र करीब 55 वर्ष निवासी अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के निवासी है जो कि देवपहरी वाटरफाल घूमने आए थे,पानी होने के बाद भी फाल के काफी अंदर चले गए , जहां पानी के तेज बहाव में सत्य जीत राहा बह गए है । जिसकी सूचना लेमरू थाना में दी गई । जिसमे अभी स्थानीय ग्रामीणों के मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। और साथ ही नगर सेना कोरबा एसडीआरएफ को सूचित किया गया है ।


जून से लेकर 15 अक्टूबर तक को प्रतिबंधित कर दिया जाता है बावजूद इसके मनाने लोग यहां पहुंचते हैं और गहरे पानी में नहाने चले जाते हैं इसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले जांजगीर-चांपा जिले से आए 4 लोग गहरे पानी में फस गए थे उन्हें घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। आज फिर से उसी क्षेत्र से आए लोगों के साथ हादसा हो गया। पानी काफी गहरा होने की वजह से एनडीआरएफ की टीम को ढूंढने में कठिनाई हो रही है।