Sunday, October 25, 2026
Home मध्यप्रदेश गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत… शमशान में ढोल बजाने वाले से कराया...

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत… शमशान में ढोल बजाने वाले से कराया पोस्टमार्टम… मामले में एसपी ने तत्काल जाँच के निर्देश दिए

108

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां संदिग्ध अवस्था में गर्भवती महिला की मौत के बाद ससुराल वालों ने श्मशान घाट में ढोल बजाने वाले से पोस्टमार्टम करवाकर नवजात को निलवाया और चोरी चुपके अंतिम संस्कार कर दिया। पूरा मामला 17 सितंबर का है। इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से गुहार लगाई है। वहीं मामले में एसपी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, राधा बाई लोधी की जबलपुर के थाना पनागर में रहने वाले युवक से शादी हुई थी। लेकिन 17 सितंबर को राधा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। राधा गर्भवती थी। ससुराल वालों ने श्मशान घाट में ही एक शख्स से नवविवाहिता का पोस्टमार्टम कराया। जिसका वीडियो अब सामने आय़ा है। VIDEO में साफ दिख रहा है कि शख्स ने ब्लेड से महिला के पेट को चीरकर मृत शिशु को निकालता है। इसके बाद परिजन संदिग्ध तरीके से मृत महिला सहित शिशु का अंतिम संस्कार कर देते हैं।

ढोल बजाने वाले से करवाया पोस्टमार्टम

बताया जा रहा है कि जो शख्स महिला के पेट को चीरकर शिशु को निकाला वह ढोल बजाने का काम करता है। वीडियो वायरल होने के बाद ससुराल वालों पर सवाल उठ रहे हैं।

मायके वालों ने एसपी से की शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से इसकी शिकायत की। वहीं एसपी बहुगुणा ने तत्काल इस मामले की जांच के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।