Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ खाद्य मंत्री ने की धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा

खाद्य मंत्री ने की धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा

84

रायपुर//
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान उपार्जन के संबंध में आज विभागीय बैठक लेकर तैयारियों पर चर्चा की। एक नवम्बर 2022 से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जाना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार निरंतर धान खरीदी का रिकार्ड बना रही है। इस वर्ष धान खरीदी का रकबा बढ़ने की संभावना है, इसके लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी रखी जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।