Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ क्वार्टर में मिली सड़ी-गली मची सनसनी, अकेले रहता था कर्मचारी…

क्वार्टर में मिली सड़ी-गली मची सनसनी, अकेले रहता था कर्मचारी…

76

दल्ली राजहरा बीएसपी क्वार्टर में कर्मचारी की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच में जुट गई है

बालोद

दल्ली राजहरा के निर्मला सेक्टर स्थित एक बीएसपी क्वार्टर से बदबू आने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो क्वार्टर में अकेले रहने वाले कर्मचारी नंदा चिन्ना रायडू की सड़ी-गड़ी लाश पलंग पर पड़ी मिली. लाश को देखने पर दो-तीन दिन पहले मौत होने की आशंका जताई गई है. बहरहाल, पुलिस ने पूरे मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है