Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा ।। वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : लकड़ी तस्करो से लाखों...

कोरबा ।। वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : लकड़ी तस्करो से लाखों की कीमती लकड़ी जब्त : तीन ग्रामीणों के खिलाफ वन अधिनियम तहत कार्यवाही

94

कोरबा// घने वन से अच्छादित कोरबा वन मंडल ज्यादातर इलाकों में साल पेड़ों की बहुतायत है जिसकी वजह से कोरबा का वातावरण बेहतर बना रहता है। लेकिन लकड़ी तस्कर क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं जो चोरी चुपके से वन विभाग के आंखों में धूल झोंक कर लकडिय़ों की अवैध कटाई करने लगे हैं ।

नया मामला कोरबा वन मंडल जहां ग्राम बासीन में निवास करने वाले तीन ग्रामीणों द्वारा बड़े पैमाने पर साल पेड़ों की अवैध कटाई की गई थी। इसके बाद उन्हें चिरान बनाकर घरों में छुपा कर रखा गया था । समय पाते ही इन लकडिय़ों को बाजार में खपाने की तैयारी थी। लेकिन इससे पहले एसडीओ आशीष खेलवार को इन लकडी तस्करों की सूचना मिल गई, फिर क्या था एसडीओ खेलवार ने लकड़ी तस्करों को सबक सिखाने के लिए उनकी घेराबंदी के लिए टीम बनाई। रेंजर तोशी नायक के नेतृत्व में उडऩ दस्ते की टीम ने ग्राम बासीन में छापामारी की कार्रवाई की। जहां 3 ग्रामीणों के कब्जे से लाखों रुपए कीमती लकड़ी जप्त की गई है। इस लकड़ी तस्करी के मामले में तीन ग्रामीणों के खिलाफ वन विभाग की टीम ने वन अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से वनांचल क्षेत्र में हड़कंप मचा गया है।