Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized कोरबा// शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक बनाता रहा शारिरिक सम्बंध...

कोरबा// शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक बनाता रहा शारिरिक सम्बंध : पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज

99

बालको थाना मे प्रार्थिया ने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की शांति लाल साहू पिता दशरथ राम साहू सा० हाउसिंग बोर्ड वार्ड नं. 35 बालको नगर द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार दो वर्षो तक शारिरिक संबंध बनाता रहा तथा इस बीच पीड़िता के लगभग 3 लाख रुपए भी आरोपी ने खर्च कर दिए जब प्रार्थियां द्वारा शादी करने की बात कही गई तो आरोपी शांति लाल साहू द्वारा शादी करने से इनकार करते हुए गाली-गलौच

करने लगा पीड़िता को रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध बालको थाने में अपराध कमांक – 663 / 2022,धारा 376 294 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालको थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए गए जिसके परिपालन में आरोपी शांति लाल साहू पिता दशरथ लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड बालको नगर के विरुद्ध धारा 376, 294 भादवी के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनीष नागर, सऊनि नीलम केरकेट्टा,आरक्षक दीपेश प्रधान 587,आरक्षक देवेंद्र पंकज 490 की सराहनीय भूमिका रही ।