Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// शांति भंग करने वाले बाइकर्स पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई :...

कोरबा// शांति भंग करने वाले बाइकर्स पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई : आधा दर्जन बाइक जब्त कर कार्रवाई : देखे वीडियो…

269

कोरबा।।

नवरात्रि के दौरान शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वाले बाइकर्स गिरोह ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। ये बाइकर्स तेज रफ्तार और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए सड़कों पर उत्पात मचा रहे थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए ऐसे आधा दर्जन से अधिक बाइकर्स को गिरफ्तार किया है। ये बाइकर्स बिना नंबर प्लेट और बिना साइलेंसर वाली बाइकों से कानफोड़ू आवाज करते हुए सड़कों पर रफ्तार दिखा रहे थे।

 

पुलिस को लगातार इन बाइकर्स के बारे में शिकायतें मिल रही थीं, जो नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ में गाड़ियों की तेज आवाज और खतरनाक स्टंट कर माहौल बिगाड़ रहे थे। पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए विशेष अभियान चलाया और बाइकर्स को रंगे हाथों पकड़ा।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने इन बाइकर्स को हिरासत में लेने के बाद उनके परिजनों को थाने बुलाया। परिजनों को पुलिस ने समझाइस दी और भविष्य में ऐसे कृत्यों को न दोहराने की हिदायत दी। परिजनों को भी चेतावनी दी गई कि यदि उनके बच्चे दोबारा इस तरह की हरकतों में लिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अधिकांश बाइकर्स बिना नंबर प्लेट और बिना साइलेंसर की गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे उनकी बाइक की आवाज बम फटने जैसी हो रही थी। इन वाहनों की वजह से आम नागरिकों को काफी असुविधा हो रही थी।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसे कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।