Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// शहर के मुख्य मार्ग में चलती कार में स्टंट कर रील...

कोरबा// शहर के मुख्य मार्ग में चलती कार में स्टंट कर रील बनाना पड़ा भारी : पुलिस ने कार्रवाई : देखे वीडियो…

364

शहर के मुख्य मार्ग में चलती कार में स्टंट कर रील बनाना पड़ा भारी : पुलिस ने कार्रवाई : देखे वीडियो…


कोरबा।।


शहर में चलती गाड़ियों पर स्टंट दिखाकर रील्स बनाने का शौक अब युवाओं को भारी पड़ रहा है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत निहारिका मुख्य मार्ग पर कुछ युवक चलती कार के ऊपर और खिड़की से बाहर खड़े होकर स्टंट करते और रील्स बनाते नजर आए, जिसका वीडियो राहगीरों ने बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और स्टंटबाजों को सबक सिखाया।

पुलिस ने सिखाया सबक, जारी रहेगी कार्रवाई

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) भूषण एक्का ने इस मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर इस तरह के जानलेवा स्टंट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कार चालक और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

यह कोई पहला मौका नहीं है जब कोरबा में इस तरह की स्टंटबाजी सामने आई है। कुछ दिनों पहले भी बालको के काफी पॉइंट रोड पर एक इलेक्ट्रिक ऑटो में युवक स्टंट करते हुए नजर आए थे, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस प्रशासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया है और आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें।