Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा : लेमरू के जाता पहाड़ में मिला नर कंकाल, इलाके में...

कोरबा : लेमरू के जाता पहाड़ में मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप

106

ईकोरबा. लेमरू पुलिस थाना क्षेत्र के जाता पहाड़ इलाके में एक नर कंकाल मिला है. इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गई है. आसपास के लोगों ने इसे देखा और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने नर कंकाल को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा कि मृतक इसी क्षेत्र का व्यक्ति है, जो कुछ दिन पहले लापता हुआ था. परिजनों ने मौके पर मिले कपड़े के आधार पर उसकी पहचान की है.

 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि लेमरू इलाके में सुबह बकरी चराने गए ग्रामीणों की नजर नरकंकाल पर पड़ी. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को जब्त किया. फॉरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी.

बताया जा रहा है मृतक लेमरू निवासी गनपत बैगा पिछले दो माह से लापता था और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. मृतक के परिजन कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.