Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// रामनगर बायपास में ट्रक चालको से लूट की वारदात : चोरी...

कोरबा// रामनगर बायपास में ट्रक चालको से लूट की वारदात : चोरी की मोटरसाइकिल से पहुंचे थे लूटेरे : 1 आरोपी गिरफ्तार ,2 फरार…पढ़े पूरी खबर

199

रामनगर बायपास में ट्रक चालको से लूट की वारदात : चोरी की मोटरसाइकिल से पहुंचे थे लूटेरे : 1 आरोपी गिरफ्तार ,2 फरार…


कोरबा।।

कोतवाली थाना अंतर्गत रामनगर में आधी रात ट्रक में घुसकर सोए हुए चालक से लूटपाट की गई। शोर मचाने पर आसपास मौजूद ट्रक चालकों ने एक लुटेरे को दबोच लिया, दो साथी फरार होने में सफल रहे। बाद में पुलिस ने इस एक आरोपी को जेल दाखिल कराया

प्रार्थी अनिल कुमार साव पिता मुखलाल साव 20 वर्ष, निवासी ग्राम बिलयती खार पोस्ट रानीचरी थाना चिनिया जिला गढवा झारखण्ड, एसईसीएल की दीपका स्थित खदान से ट्रक में कोयला लोड कर डी.बी. पावर प्लांट रायगढ में खाली कर वापस दीपका आ रहा था। रास्ते में रामनगर बाईपास में रात्रि होने के कारण ट्रक को खडी कर ट्रक के अंदर सो रहा था।

वहां पर इसके अन्य साथी लोग भी अपने अपने ट्रक को खडी कर सो रहे थे कि 24.10.2024 को रात्रि करीब 01.20 बजे तीन अज्ञात लोग एक मोटर सायकल डीलक्स में सवार होकर आये और इसके वाहन का दरवाजा खोलकर तीनों घुस गये तब चालक जाग गया। एक आरोपी ने चालक का मुंह दबा कर हल्ला करने पर जान से मारने का डर दिखाकर रेडमी कम्पनी मोबाईल फोन को लूट लिये और एक आरोपी उसके जेब से 1000 रूपये निकाल लिया। इस बीच मौका पाकर चालक हल्ला करने लगा तो अन्य ट्रक के ड्रायवर आये, दो लुटेरे अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गये और लूट करने के लिए उपयोग मोटर सायकल डीलक्स सीजी 12 बी0ए0-0127 सहित एक लुटेरा को पकड़ लिया गया। खातिरदारी करने के बाद उसे मानिकपुर चौकी पुलिस के हवाले किया गया।

अरोपी संदीप सागर पिता दुलारू सागर 19 वर्ष निवासी मोतीसागरपारा थाना कोतवाली को अपराध पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया।