Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// रजगामार बैरियर के पास मिली…जली हुई लाश…फैली सनसनी…पढ़ें पूरी खबर

कोरबा// रजगामार बैरियर के पास मिली…जली हुई लाश…फैली सनसनी…पढ़ें पूरी खबर

146

कोरबा।


कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिसमे जिले के रजगामार बैरियर के पास जंगल में एक व्यक्ति की लाश जली हुई हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह 6:00 बजे के आसपास शव को जंगल में देखा गया।

लोगों की सूचना पर राजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी । शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसने से उसकी मौत हो गई है

आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात में हाईटेंशन तार को चोरी करने के उद्देश्य से खंभे पर चढ़ा होगा और करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है मृतक कौन है अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है पुलिस आसपास के क्षेत्र के लोगों से उसकी पहचान की प्रयास कर रही है।

अभी देखा जा रहा है कि कबाड़ चोरी के आड़ में विद्युत पोल और केबल तार की जमकर चोरी की जा रही है। हो सत्य है कि कबाड़ चोरों के द्वारा हाईटेंशन तार की चोरी करने का प्रयास किया गया हो और तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई हो अब देखना है कि पुलिस इस मामले को लेकर क्या खुलासा करती है।