Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// रजगामार पिकनिक स्पॉट में मिला युवक शव : फैली सनसनी…

कोरबा// रजगामार पिकनिक स्पॉट में मिला युवक शव : फैली सनसनी…

364

रजगामार पिकनिक स्पॉट में मिला युवक शव : फैली सनसनी…


कोरबा।।

राजगामार चौकी क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट में आज सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था, इसी दौरान नहाते वक्त गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही राजगामार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।