Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी : जांच में जुटी पुलिस

कोरबा// युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी : जांच में जुटी पुलिस

317

कोरबा।।


कोरबा के पोड़ीबहार क्षेत्र में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अज्ञात कारणों से उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। मृतक का नाम साहिल मेखले था। बताया जा रहा है,कि साहिल अपने माता पिता से अलग रहा करता था। साल भर पूर्व ही उसका विवाह हुआ था और पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी।

सुबह पड़ोसियों के द्वारा दरवाजा खटखटाने पर जब उसने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी,तब उन्हें शक हुआ,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तब उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

साहिल द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना परिजनों को दे दी गई है,जिनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।