Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा में बेवफाई का मामला आया सामने : नौकरी लगते ही पत्नी...

कोरबा में बेवफाई का मामला आया सामने : नौकरी लगते ही पत्नी ने छोड़ा पति का साथ : वैवाहिक दायित्वों से इनकार कर : दूसरे युवक के साथ रह रही पत्नी….पढ़े पूरी खबर

414

कोरबा में बेवफाई का मामला आया सामने : नौकरी लगते ही पत्नी ने छोड़ा पति का साथ : वैवाहिक दायित्वों से इनकार कर : दूसरे युवक के साथ रह रही …पत्नी पर प्रेम संबंध और घरेलू सामान लेकर फरार होने का आरोप




करतला थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां ग्राम गेरांव निवासी सरवन कुमार राठिया ने अपनी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और सामान ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी को नौकरी दिलाने के बाद वह एक अन्य युवक के साथ रहने लगी और अब अपने वैवाहिक दायित्वों से इनकार कर रही है।


क्या है मामला?

सरवन कुमार राठिया (26 वर्ष) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को कोरबा के एक अस्पताल में नौकरी दिलवाई थी। नौकरी लगने के करीब 6 महीने बाद, पत्नी ने घर लौटने और साथ रहने से इनकार कर दिया। सरवन का आरोप है कि उनकी पत्नी अब कोरबा के ही एक युवक के साथ रह रही है।

गहने, नकदी और स्कूटी भी साथ ले गई

सरवन के मुताबिक, उसकी पत्नी घर से जाते समय सोने का हार, चांदी के पायल और नकदी अपने साथ ले गई। इसके अलावा, सरवन ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए जो नई स्कूटी खरीदी थी, वह भी महिला अपने साथ ले गई है। सरवन ने इन सभी सामग्रियों को वापस दिलवाने के लिए पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है।

प्रशासन और पुलिस से अपील

सरवन कुमार ने करतला थाना और जिला कलेक्टर कार्यालय में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनका सामान वापस दिलवाया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की प्रक्रिया जारी है।

मामला वैवाहिक बेवफाई और संपत्ति विवाद से जुड़ा है, जिसमें अब कानूनी हस्तक्षेप (Unfaithful Wife) की जरूरत है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों और सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाए।