Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// महापौर और पार्षद चुनने के लिए : दो बार बटन दबाने...

कोरबा// महापौर और पार्षद चुनने के लिए : दो बार बटन दबाने होंगे…

202

महापौर और पार्षद चुनने के लिए दो बार बटन दबाने होंगे…

कोरबा।।

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के 67 वार्डो में पार्षद पद सहित निगम के महापौर पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस सम्बंध में मतदाताओं को जागरूक करने और अपने मताधिकार का सही तरीके से ईवीएम में उपयोग करने के सम्बंध में राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों, मीडिया प्रतिनधियों सहित सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज कुमार बंजारे की उपस्थिति में वरिष्ठ मास्टर्स ट्रेनर्स डॉ एम एम जोशी,जिला स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स श्रीमती उपासना ओझा, श्रीमती लक्ष्मी राव ने इस चुनाव में प्रयुक्त हो रहे एम 2 मशीन के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए मतदान के दौरान अपने पसंद के उम्मीदवार को बैलेट यूनिट में मतदान करने के तरीकों को बताया। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 18 को छोडक़र 292 मतदान केंद्रों में दो बैलेट यूनिट होगी।

जिसमे से एक महापौर पद के लिए और एक पार्षद के लिए होगी। पहले वाले बैलेट यूनिट में बटन के बाजू में सफेद रंग के कागज में महापौर पद के प्रत्याशी के नाम, फोटो,चिन्ह चस्पा होगा तथा दूसरे बीयू में गुलाबी रंग में पार्षद की पहचान उनके चुनाव चिन्ह के साथ चस्पा होगी। दोनों को वोट देने के लिए अलग-अलग मशीनों में अलग-अलग बटन दबाने होंगे। इस दौरान बीप की आवाजें भी सुनाई देंगी।