Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// महज15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर दी जान…पढ़े पूरी खबर

कोरबा// महज15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर दी जान…पढ़े पूरी खबर

374

कोरबा।।

बच्चों के गलत रवैया को सुधारने के लिए परिजनों के द्वारा दी जाने वाली नसीहत के उल्टे परिणाम सामने आ रहे हैं। सीएसईबी कॉलोनी स्थित बीकन स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने इसी चक्कर में फांसी लगा ली। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

सिविल लाइन थाना के अंतर्गत सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में यह घटना हुई जिसमें 15 वर्षीय अतुल राठिया ने अपने घर पर फांसी लगा ली।

मृतक सीएसईबी बीकन स्कूल में नवमी का छात्र था। मृतक के पिता ने बताया कि रात्रि को अतुल विलंब से घर लौटा था जिस पर उसे नसीहत दी गई थी। अगली सुबह उसके नहीं उठने पर इस मामले की जानकारी हुई। स्कूली छात्रा के द्वारा खुदकुशी करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि सामान्य कारण से यह घटना हुई है। सीएसईबी चौकी पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है और अगली कार्रवाई करने में जुटी है।