Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// मंदिर में पूजा कर युवती पर चाकू से हमला : नकाबपोश...

कोरबा// मंदिर में पूजा कर युवती पर चाकू से हमला : नकाबपोश आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम….

310

मंदिर में पूजा कर युवती पर चाकू से हमला : नकाबपोश आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम….

कोरबा।।


ऊर्जाधानी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर में पूजा करने आई युवती पर दो नकाबपोश युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना गेवरा ऊर्जा नगर स्थित शिव मंदिर के पास हुई।

युवती अपनी सहेली के साथ शिव मंदिर पूजा करने गई थी और पूजा के बाद जब वह स्कूटी चालू कर रही थी, तभी अचानक दो युवक पहुंचे और बिना किसी कारण के उस पर चाकू से हमला करने लगे। युवती ने आत्मरक्षा करते हुए जोर से चीख-पुकार मचाई, जिससे युवक घबराकर फरार हो गए।

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। युवती के शरीर पर चाकू से कई घाव हुए हैं, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना संदिग्ध लग रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की जाएंगी।