Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार पिकअप पलटने दो की मौत...

कोरबा// भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार पिकअप पलटने दो की मौत : 6 गंभीर रूप से घायल

175

कोरबा।

जिले से एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सभी घयलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर घाट में पलट गई। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। बता दें कि, हादसे के वक्त पिकअप वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार थे।