Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// बरमपुर शराब दुकान के पीछे डम्पिंग में मिली बुजुर्ग की लाश…

कोरबा// बरमपुर शराब दुकान के पीछे डम्पिंग में मिली बुजुर्ग की लाश…

210

बरमपुर शराब दुकान के पीछे डम्पिंग में मिली बुजुर्ग की लाश…

कोरबा।।

जिले के सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग में आज शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

मामले की सूचना पर सर्वमंगला पुलिस मौके और पहुंची हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सर्वमंगला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे है।

मृतक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुलाबी रंग का शर्ट और हाफ पेंट पहना हुआ है। मृतक यहां डंपिंग में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है जांच की जा रही है।