Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// फिर हुई चाकूबाज़ी की घटना…युवक पर वार करके आरोपी फरार

कोरबा// फिर हुई चाकूबाज़ी की घटना…युवक पर वार करके आरोपी फरार

231

कोरबा।

बालको थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी के पास बाइक सवार युवकों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। बालको हवाई पट्टी निवासी विकास महंत पर बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दियाl



हवाई पट्टी के पास घायल पड़े विकास को राहगीरों की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। घायल विकास ने बताया कि हमलावरों ने उसके शरीर पर 15 से 20 वार किया है किसी तरह उसने अपनी जान बचाई।

जिसके बाद राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन है और किस मकसद से घटना को अंजाम दिया है यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा