Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पॉम मॉल में सेल्फी ले रहे कपल पर युवकों ने किया...

कोरबा// पॉम मॉल में सेल्फी ले रहे कपल पर युवकों ने किया कमेंट..दोनों पक्षो में मारपीट.. बदतमीजी करने वालो पर अपराध दर्ज

160

कोरबा।


पॉम मॉल में सेल्फी ले रहे कपल पर कुछ लोगों ने कमेंट कर मजाक उड़ाने की बात को लेकर विवाद हो गया। कमेंट करने वाले युवक की बातों से नाराज कपल ने सीएसईबी चौकी में अपनी शिकायत दर्ज करायी हैं।

टी.पी नगर स्थित मॉल में उस टाइम अफरा-तफरी का माहौल मच गया जब सेल्फी ले रहे एक कपल के ऊपर कमेंट कर कर युवकों द्वारा मजाक उड़ाया जा रहा था। इसी बातों को लेकर दोनों पक्षों में बातों की विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। और देखते ही देखते हैं लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

विवाद की जानकारी मिलने पर सीएसईबी चौकी प्रभारी प्रेम साहू अपने टीम के साथ मौके पर पहुँचे, और दोनों पक्षो को थाने लाकर बदतमीजी करने वालो के विरुद्ध के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।