Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// धान नहीं बिकने से है परेशान : किसान ने किया जहर...

कोरबा// धान नहीं बिकने से है परेशान : किसान ने किया जहर सेवन..

315

धान नहीं बिकने से है परेशान : किसान ने किया जहर सेवन : कोरबा सांसद ने किसानो की दशा पर जताई नाराजगी


कोरबा।।

कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां धान खरीदी में अव्यवस्था के कारण धान नहीं बिकने से परेशान होकर एक किसान ने जान देने की गरज से जहर का सेवन कर लिया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी होते ही कोरबा प्रवास पर चल रहीं सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए किसान का हाल जाना। किसान सुमेर सिंह ग्राम पुटा हरदीबाजार पिछले महीने से अपना धान बेचने के लिए परेशान है। ना तो उसका धन बिक रहा है और ना ही धान बेचने के लिए टोकन मिल रहा है। बताया जा रहा है कि उसे फड़ प्रभारी के द्वारा आज-कल में घुमाया जा रहा था। किसान ने जनदर्शन में भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।