Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दर्दनाक,दो मासूम की मौत से गांव में छाया मातम : विद्युत...

कोरबा// दर्दनाक,दो मासूम की मौत से गांव में छाया मातम : विद्युत विभाग की लापरवाही : पढ़े पूरी घटना

104

कोरबा। जिले में विद्युत विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण मासूमों की मौत का मामला सामने आया है। विभाग की लापरवाही के चलते एक नहीं बल्कि दो हंसते खेलते परिवारों में मातम छा गया है। दोनो घरों से मासूम बच्चो की अर्थिया निकली। घर के करीब से गुजरते विद्युत तार के संपर्क में आने से इन दो मासूम बच्चों ने अपनी जान गवां दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीले रंग की शर्ट पहने इस मासूम का नाम भूपेश है।
उरगा थाना इलाके के नवलपुर नाका गांव में रहने वाला यह 10 वर्षीय मासूम अपने दो भाई-बहनों में बड़ा है। ये मासूम दिवाली के दिन छत पर पटाखा जला रहा था। जल चुके पटाखे को हटाने की फिराक में मासूम छत के करीब से गुजरे इस 33 केबी विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। इसके हादसे के बाद भूपेश अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, इसी तरह की एक और दर्दनाक घटना पास के ही एक गांव रोगदा से सामने आई है। यहां भी एक 8 साल के मासूम कृष्णा पटेल ने विद्युत विभाग की अनदेखी के चलते अपने प्राण त्याग दिए। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि इसमें निर्माणाधीन मकान विद्युत पोल से किस कदर सटा हुआ है।
करेंट प्रवाहित तार घर छत के कितने करीब है। इस मकान के पड़ोस में रहने वाला मासूम कृष्णा खेलते-खेलते छत पर जा पहुंचा। इस दौरान उसने अनजाने में नंगी विद्युत तार को छू लिया। इससे विद्युत तार की चपेट में आने से कृष्णा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक ही पंचायत में दो मासूमों की मौत की घटना से गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अफसरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है.