Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// जंगल मे मिली युवक की लाश…पहले अपहरण… फिर हत्या…पढ़े पूरी...

कोरबा// जंगल मे मिली युवक की लाश…पहले अपहरण… फिर हत्या…पढ़े पूरी खबर

373

कोरबा।।

जिले में करतला थानांतर्गत ग्राम गनियारी के जंगल में एक युवक की अज्ञात लोगों ने बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी गई।

युवक का पहले अपहरण किया गया फिर बोलेरो वाहन से उसके रगड़ा गया पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक का नाम अमित साहू था जो ग्राम नवाडीह सेंद्रीपाली का निवासी था।

बताया जा रहा है,कि बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बहाने उसे बुलाया गया फिर उसका अंत कर दिया गया। मृतक बोलेरो वाहन का चालक है और उसी के वाहन से उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मौके से पुलिस ने मृतक के बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी।