Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// जंगल मे मिली ढाई साल के बच्चे की लाश…प्राइवेट पार्ट को...

कोरबा// जंगल मे मिली ढाई साल के बच्चे की लाश…प्राइवेट पार्ट को जलाया गया…हत्या के अनसुलझे रहस्य…जांच में जुटी पुलिस…पढ़े पूरी खबर

470

कोरबा।।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में ढाई साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मासूम की गला रेतकर हत्या की है। इसके साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी जलाने की कोशिश की गई है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा है।


मिली जानकारी के मुताबिक खरमोरा में रहने वाले गंगाराम अपने परिजनों के साथ सागौन बाड़ी में लकड़ी बीनने गए थे, जहां उसकी नजर सूखे पत्ते से ढके मासूम की लाश पर पड़ी। वह परिजनों के साथ भाग कर घर आ गए।

डर की वजह से नहीं दी पुलिस को जानकारी

बताया जा रहा है कि डर की वजह से किसी को जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब देर शाम उन्होंने ग्रामीण और पुलिस को खबर दी। इसके बाद कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से लाश को बरामद कर लिया गया है।

बस्ती वालों ने पहचाने से किया इनकार

बताया जा रहा है कि मृत बच्चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने जब बस्ती वासियों से मृत बच्चे के बारे में पूछताछ की तो पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।