कोरबा//खबर का असर – अंतत गालीबाज सहायक अभियंता माधुरी पटेल भेजी गई बिलासपुर : कोरबा से पेंड्रारोड अटैच के बाद फिर कोरबा में की गई थी पदस्थ : उच्चाधिकारियों से की गई थी शिकायत…

402

अंतत गालीबाज सहायक अभियंता माधुरी पटेल भेजी गई बिलासपुर : कोरबा से पेंड्रारोड अटैच के बाद फिर कोरबा में की गई थी पदस्थ : मुख्यमंत्री से की गई थी शिकायत…

 

कोरबा।।


पाड़ीमार जोन में पदस्थ CSEB की सहायक अभियंता श्रीमती माधुरी पटेल का लाइन मैन 64 वार्षिय इंस्पेक्टर चक्रधर कंवर जो की आदिवासी समाज से आते हैं, सीधे-साधे लाइन इंस्पेक्टर को अश्लील गाली बकते ऑडियो वायरल हुआ था।

वायरल ऑडियो में महिला अधिकारी गाली गलौच करते बात कर रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए कार्यपालन निदेशक आलोक कुमार अम्बस्थ ने सहायक अभियंता माधुरी पटेल को कोरबा से पेंड्रा रोड अटैच कर दिया था। अब 6 महीने के पहले ही विभागीय में विवादित अधिकारी का फिर से कोरबा जिले के पाली में पोस्टिंग कर दी गई थी।

पोस्टिंग से निश्चित ही विभाग के कर्मचारियों का मनोबल कमजोर होना लाजमी था। जिस तरह से एक आदिवासी समाज के सीधे साधे कर्मचारी को महिला अधिकारी द्वारा गाली देकर लज्जित किया गया था। वही 6 महीने नही हुए फिर से जिले में विवादित गालीबाज महिला अधिकारी की पोस्टिंग कर दी गई थी। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक कि गई थी।

इस खबर को Q न्यूज24 ने प्रमुखता से प्रसारित किया गया था। जिस पर अब जाकर कार्रवाई की गई। और गाली बाज सहायक अभियंता को जिले से बाहर कर बिलासपुर में पदस्थ किया गया।
अब देखना होगा कि अधिकारी अपने आदतों से बाज आती है। या अपनी गाली व हुकूमत का जोर न्यायधानी में भी बरपाती है।

Q न्यूज़24 समस्त विभाग के अधिकारियों के काले कारनामे को प्रमुखता के साथ समय समय पर उजागर करता रहेगा।

Qन्यूज़ 24 के समस्त पाठकों को धनतेरस की शुभकामनाएं-बधाई