Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// केमिकल फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत…मचा हड़कंप…पढ़े पूरी...

कोरबा// केमिकल फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत…मचा हड़कंप…पढ़े पूरी खबर

182

कोरबा।।

जिले के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित नटराज केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है. हादसे के फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन अंतर्गत स्थित नटराज केमिकल फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि रोज की तरह मजदूर गोपाल प्रसाद रात्रे फैक्ट्री में काम करने गया हुआ था. वहीं काम करते हुए गोपाल ऊंचाई से गिर गया, जिसके बाद उसे आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

मृतक गोपाल प्रसाद रात्रे बिलाईगढ़ के छुईहापारा का रहने वाला था. वह कोरबा में किराए के मकान में रहकर नटराज केमिकल फैक्ट्री में मजदूरी करता था. वह घर का एक कमाऊ मुखिया था. घटना के बाद उसके दो बच्चे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुट गई है