Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// करैत का कहर :- 15 वर्षीय बच्ची को करैत से डसा...

कोरबा// करैत का कहर :- 15 वर्षीय बच्ची को करैत से डसा : मौत…

536

करैत का कहर :- 15 वर्षीय बच्ची को करैत से डसा : मौत…

कोरबा।

पाली थाना अंतर्गत ग्राम डोंगा नाला निवासी सहेतर सावता की 15 वर्षीय बेटी सरस्वती सोमवार रात अपने कमरे में पलंग पर सो रही थी। देर रात उसे करैत ने डस लिया। जहर का असर होने पर बालिका को बेचैनी और घबराहट महसूस होने पर उसकी नींद खुली। उसने परिजन को जानकारी देते हुए सिर में भारीपन और बेचैनी होना बताया। परिजन ने सेहत खराब होना सोच कर सुबह अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन धीरे-धीरे बालिका की हालत बिगड़ने लगी। इसी बीच कमरे के बाहर बैठे पालतु कुत्ते के भौंकने पर परिजन वहाँ पहुंचे तो वहां डेढ़ फीट लंबा करैत सांप नजर आया।

इससे परिजन को सर्पदंश की घटना का पता चला। जिसके बाद डायल 112 और 108 से संपर्क किया। 108 की टीम मौके पर पहुंची और परिजन के साथ बालिका को लेकर पाली अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टर ने बालिका को भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतिका सरस्वती बक्साही स्कूल में कक्षा 9 वीं की छात्रा थी।