कोरबा- कटघोरा// राष्ट्र प्रथम हमेशा प्रथम है…. 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया : डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में…

83

शहीदों की कुर्बानी न निरर्थक है
राष्ट्र प्रथम हमेशा प्रथम है……

कोरबा-कटघोरा।।


डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में ‘राष्ट्र प्रथम है हमेशा प्रथम है ‘के थीम पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ राज रेखा शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व परेड के साथ किया गया। प्राचार्या ने सभी से परेड की सलामी ली साथ ही अपने उद्बोधन में देशभक्ति के जस्बे सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है के साथ अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

इसी तारतम्य में विद्यालय की छात्रा खुशबू राज ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि ‘शहीदों की बदौलत मेरा हिंदुस्तान जिंदा है’ यह हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या वास्तव में आज हम स्वतंत्र हो पाए है ? वही संचया शर्मा की कविता’ हां यह मेरा हिंदुस्तान है ‘ हम सभी भारतवासियों के समक्ष एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कि क्या वास्तव में यही मेरा हिंदुस्तान है? या सिर्फ तस्वीर वही है और किरदार बदल गए हैं। क्योंकि आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुआ करते थे और वर्तमान में हमारे वीर सैनिक शहीद हो रहे हैं।

इसी के साथ विद्यालय के नन्हे सितारों ने नाचो नाचो गाने में देश के दुश्मनों के प्रति आक्रामक सामूहिक नृत्य के द्वारा के यह चुनौती दी है कि अगर हम चाहे तो अपनी उंगलियों में देश के गद्दारों को नचा सकते हैं। व नाटक के माध्यम से बच्चों ने विक्रम बत्रा के शहीद होने का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया जो यह सोचने पर मजबूर करता है कि पहले भारतीय अंग्रेजों से लड़ रहे थे आज की यह स्थिति है कि भारतीयों को अपने ही लोगों से स्वयं व देश की रक्षा के लिए लड़ना पड़ रहा है इस दृश्य ने पूरे शाला प्रांगण को भावविभोर कर दिया।