कोरबा-कटघोरा// रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में : बिजली विभाग का विशेष शिविर…

158

रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में : बिजली विभाग का विशेष शिविर…


कोरबा-कटघोरा।।


नगर कटघोरा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कटघोरा द्वारा मुक्त बिजली बिल योजना व पीएम सूर्य घर पर रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी तथा क्षेत्रीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल द्वारा बिजली से जुड़ी विभिन्न योजनाएं उपभोक्ताओं हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी। तथा ग्रामीणों को नई ऊर्जा नीतियों उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध सुविधाएं और सोलर ऊर्जा से लाभों के बारे में भी अवगत कराया गया।


प्रमुख योजनाओं की दी गई जानकारी

शिविर में संभागीय अभियंता ने उपस्थित जनमानस को विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाः इस योजना के तहत 1 से 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपये और राज्य सरकार द्वारा 30,000 रुपये की सब्सिडी (अनुदान) दी जा रही है। PM Surya Ghar पोर्टल पर इसकी जानकारी उपलब्ध हैं।

कृषक जीवन ज्योति योजनाः 3 से 5 हॉर्स पावर कृषि पंपों के लिए साल भर में 7500 यूनिट बिजला की छूट का प्रावधान है।

बीपीएल बिजली सुविधाः राज्य सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों को प्रतिमाह 30 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है।

बुनियादी ढांचा विकासः बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए ‘मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना’ के तहत कार्य किए जा रहे हैं। डिजिटल सुविधाओं हेतु उपभोक्ता CSPDCL की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ,महामंत्री कटघोरा श्री संजय शर्मा, नगर पालिका के पार्षद पवन अग्रवाल, स्थानीय ठेकेदार समाज सेवक फरीद खान,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष डाकेश्वर शुक्ला समजीत सिंह, कार्यपालन यांत्रिक श्री अंशु वासने, सहायक यांत्रिक शेखर सोनी, नारायण प्रसाद सोनी ,रंजीत पैकरा दिनेश पलके ,कनिष्क यंत्री मंजू कंवर ,मुजी तिग्गा ,निकिता सिंग की उपस्थिति रही।

क्षेत्र के समाजसेवी तथा कांग्रेस नेता श्री फरीद खान ने कटघोरा ब्लॉक की मुफ्त बिजली बिल योजना और पीएम सूर्य घर जैसी पहल पर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भर की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।