कोरबा-कटघोरा// भ्रष्टाचार का सम्राज्य खड़ा कर रहा था कनिष्ठ यंत्री नमन डिक्सेना : स्थानीय ठेकेदार से व्यक्तिगत दुश्मनी पड़ी भारी …पढ़े पूरी खबर

352

भ्रष्टाचार का सम्राज्य खड़ा कर रहा था कनिष्ठ यंत्री नमन डिक्सेना : स्थानीय ठेकेदार से व्यक्तिगत दुश्मनी पड़ी भारी …पढ़े पूरी खबर

कोरबा-कटघोरा।।

कनिष्ठ यंत्री नमन डिक्सेना अपनी कार्यप्रणाली के कारण कटघोरा नगर में सुर्खियों में रहे। यहां यह बताना लाजिमी है कि कटघोरा नगर वासियों से इस कदर लगाव था कि कटघोरा से ट्रांसफर होने के बाद भी कटघोरा छोड़कर नहीं जाना चाहते थे जिसका जीता जाता उदाहरण 10 दिन मेडिकल लेकर रायपुर के चक्कर काट रहे थे ।

बात दरअसल यह है कि लगाओ उनको कटघोरा से नहीं था नमन डिक्सेना भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं । हर छोटी-छोटी चीज में उनका पैसा चाहिए था अपनी जिम्मेदारी से मुख मोड़ते हुए वह सिर्फ और सिर्फ कमाई का जरिया देखते थे ।

जिससे नगर की जनता और बिजली उपभोक्ता तो परेशान थे ही विभागीय ठेकेदार भी से खुश नहीं थे क्योंकि यह विभाग के ठेकेदारों को भी इस कदर परेशान कर रखे थे कि हर छोटे बड़े काम में इनको सिर्फ और सिर्फ पैसा ही दिखता था और बिना पैसा लिए यह अपनी कलम चलाना उचित नहीं समझते थे जिसका उदाहरण विभागीय ठेकेदार फरीद खान है जिससे इन्होंने विभाग के काम के बदले ही अनैतिक लाभ कुछ रुपयों की मांग की जिसको फरीद खान द्वारा नहीं दिए जाने के कारण इन्होंने व्यक्तिगत दुश्मनी निभाते हुए अपने पोस्ट का फायदा उठाते हुए अवैध रूप से फरीद खान की बिजली काटने का दुस्साहस प्रयास किया विद्युत विच्छेद करने से पहले संबंधित उपभोक्ता को नोटिस दी जाती है या मौखिक रूप से भी उनको बताया जाता है सारे नियम कायदों को तक पर रख कर कनिष्ठ यंत्री नमन डिक्सेना ने विद्युत विभाग को अपनी बपौती समझ फरीद खान की लाइन काटने का प्रयास किया उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद एवं नियम विरुद्ध काम करने के कारण कनिष्ट यंत्री नमन डिक्सेना को मुंह की खाकर वापस अपने गंतव्य को लौटना पड़ा बाद में जिसकी लिखित शिकायत फरीद खान ने विद्युत विभाग के अध्यक्ष वितरण कंपनी के प्रबंधक कार्यपालक निदेशक एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा वृत से की है इनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए जनता को यह उत्सुकता बनी हुई है की नमन डिक्सेना विद्युत की गति से विद्युत कनेक्शन दीपिका में विच्छेद कर पाते हैं या नहीं ?